नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी - Nainital tourist place in hindi by Sultanajme

नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस है। नैनीताल में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है, जहां पर आप जाकर एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर बहुत सारी एडवेंचरस गतिविधियां भी होती है। इस ब्लॉग में हम आपको नैनीताल के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे, नैनीताल में कहां-कहां घूमने जाएं, नैनीताल कब जाना चाहिए, नैनीताल कैसे जाएं, नैनीताल में कहा ठहरे। यह सभी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी। इसलिए आप ब्लॉग को पूरा पढ़ें।

नैनी झील नैनीताल
नैनी झील नैनीताल का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह झील मुख्य नैनीताल में स्थित है। यह झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस झील में, बोट राइड कर सकते हैं। इस झील में, पेडलबोर्ड के द्वारा घूमा जा सकता हैं और यहां पर नाविक के साथ भी नाव की सवारी कर सकते हैं। आधे या 1 घंटे में पूरी झील घूम सकते हैं।

नैनीताल झील पहाड़ों से घिरी हुई है। उसका दृश्य देखने लायक रहता है। झील के किनारे बैठने के लिए जगह बनाई हुई है, जहां से बैठकर झील का शांत दृश्य देखा जा सकता है। झील के किनारे बहुत सारे मंदिर बने हुए हैं, जहां पर घुमा जा सकता है। नैनी झील ताजे पानी की झील है। यह झील किडनी के आकार की है। झील के किनारे, यहां पर खाने-पीने की भी ऑप्शन मिल जाते हैं।
पाषाण देवी मंदिर नैनीताल
पाषाण देवी मंदिर नैनीताल में नैनी झील के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर ठंडी सड़क में स्थित है। इस मंदिर में, माता की बहुत ही अद्भुत प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। इसमें एक बड़ी सी पत्थर पर मां भगवती के नौ रूपों की आकृति देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। इसलिए इस मंदिर को पाषाण देवी मंदिर कहते हैं।

इस मंदिर से दूर दूर से लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर के अंदर एक ज्योति जल रही है, जो कई सालों से लगातार दिन-रात जल रही है। नवरात्रि में बहुत सारे भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।

श्री मां नयना देवी मंदिर नैनीताल
श्री मां नयना देवी मंदिर नैनीताल का एक प्रसिद्ध मंदिर है। नैनीताल का नाम नैना देवी मंदिर के नाम पर ही रखा गया है। यह मंदिर नैनीताल झील के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। इस मंदिर को एक शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है और यहां पर दूर-दूर से लोग मां नैना देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर मां सती की आंखें गिरी थी। इसलिए इस जगह को नैना देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है। नैना का मतलब होता है - नेत्र

यहां पर आकर लोग नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। मंदिर से नैनी झील का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर में बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर मुख्य मंदिर में मां नैना देवी के दर्शन करने के लिए मिलेंगे। यहां पर हनुमान जी, राधा कृष्ण जी, शिव शंकर जी, मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन यहां पर कर सकते हैं।

टिफिन टॉप व्यू प्वाइंट नैनीताल
टिफिन टॉप व्यू प्वाइंट नैनीताल का एक मुख्य स्थान है। यहां से नैनी झील का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां हिमालय पर्वत श्रंखला, आर्मी बेस भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर कैंटीन बनी हुई है, जहां पर मैगी, चाय एवं स्नेक्स मिल जाते हैं।

टिफिन टॉप व्यू प्वाइंट नैनीताल की सबसे सुंदर जगह है। इस पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी तक पहुंचने के लिए, ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यह जगह चारों तरफ से जंगल से घिरी हुई है। यहां पर आप आओगे, तो अपने साथ पानी जरूर लेकर चले।

राज भवन नैनीताल
राज भवन नैनीताल का एक प्राचीन महल है। इस महल को गवर्नर हाउस कहा जाता है। इस महल को स्कॉटिश महल की तरह बनाया गया है। यह बहुत सुंदर लगता है। इस महल में प्रवेश के लिए शुल्क लगता है। यह ब्रिटिश सरकार के द्वारा बनाया गया था। इसकी वास्तुकला गोथिक है। यह उत्तराखंड के गवर्नर के लिए समर रिट्रीट है। यहां पर गाइड रहता है, जो इस जगह के बारे में पूरी जानकारी देता है। यहां पर एक बहुत बड़ा गोल्फ कोर्स भी बना हुआ है। यहां पर सुंदर बगीचा है।

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर नैनीताल
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर नैनीताल का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को श्री हनुमानगढ़ कहा जाता है। यह मंदिर समुद्र तल से 6401 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर की स्थापना पूजनीय नीम करोली बाबा द्वारा सन 1950 में की गई थी। यहां हनुमान जी की अद्वितीय प्रतिमा के दर्शन मिलते है, जिसमे हनुमान जी अपना हृदय चीर के प्रभु श्री राम और सीता जी के प्रति श्रद्धा प्रकट करती है। 

हनुमानगढ़ से सूर्यास्त का सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां हैं। मंदिर में गुरुवार और शनिवार को बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर मुख्य शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। मंदिर से चारों तरफ का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। 

स्नो व्यू प्वाइंट नैनीताल 
स्नो व्यू प्वाइंट नैनीताल का एक सुंदर प्वाइंट है। यह नैनीताल का सबसे ऊंचा स्थान है। यहां पर बर्फबारी के समय में, बहुत सारी बर्फ देखने के लिए मिलती है। यहां पर पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है और यहां पर रोपवे की सुविधा उपलब्ध है। आप अपने हिसाब से इस जगह पर पहुंच सकते हैं। यहां पर बहुत सारी दुकानें हैं, जहां पर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां खाने-पीने का भी सामान मिलता है। यहां पर दूरबीन से हिमालय की पहाड़ी श्रृंखला को देख सकते हैं। यहां से नैनीताल का बहुत ही सुंदर व्यू देखने के लिए मिलता है। 

इको केव पार्क नैनीताल 
इको केव पार्क नैनीताल का एक मुख्य स्थल है। यहां पर बहुत सारी गुफाएं है, जो प्राकृतिक है। इन गुफाओं को अलग-अलग जानवरों का नाम दिया गया है। यहां पर बैट्स गुफा, टाइगर गुफा, लेपर्ड गुफा, पॉर्क्यूपिने गुफा, पैंथर गुफा, फ्लाइंग फॉक्स गुफा है। यह जगह चारों तरफ से प्राकृतिक है। यहां पर बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। इस गार्डन में प्रवेश करने के लिए शुल्क लगता है। यहां पर गार्डन के अंदर कैंटीन बनी हुई है, जहां पर खाने पीने का बहुत सारा सामान मिलता है। यहां पर समर हाउस बना हुआ है। यहां पर शंकर जी की सुंदर मूर्ति बनी हुई है। यहां पर एंजॉय किया जा सकता है। 

नैना पीक नैनीताल 
नैना पीक नैनीताल का एक मुख्य स्थल है। यह नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। यह एक ऊंची पहाड़ी है और इस पहाड़ी के ऊपरी चोटी तक पहुंचने के लिए, 3 किलोमीटर तक का ट्रैक करना पड़ता है। यहां पर ट्रैकिंग करने का बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर आकर बहुत अच्छा लगता है। चारों तरफ का दृश्य देखने के लिए मिलता है। 

नैना पीक मुख्य शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर होगा और यहां घना जंगल है। यहां पर सबसे ऊंचाई पर, एक छोटी सी दुकान है, जहां पर चाय, कॉफी, मैग्गी और स्नैक्स मिलते हैं। यह नैनीताल के सबसे ऊंचे व्यूप्वाइंट में से एक है। नैना पीक के पास में ही चीना बाबा का मंदिर बना हुआ है। 

मॉल रोड नैनीताल 
मॉल रोड नैनीताल का एक मुख्य स्थान है। माल रोड नैनी झील के पास मल्लीताल और तल्लीताल को जोड़ती है। यहां पर लोगों की भीड़ भाड़ हमेशा देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर खाने पीने के लिए बहुत सारी दुकानें हैं, जहां पर अलग अलग तरह का खाना मिल जाता है। 

यहां पर शॉपिंग के लिए, बहुत सारी दुकानें लगी हुई है, जहां पर गर्म कपड़े, ज्वेलरी, कपडे, कलाकृतियां, हिमालय की बहुत सारी सुंदर सुंदर वस्तुएं मिलती हैं। यह बहुत लंबी सड़क है और यहां पर आप घूम कर मजे ले सकते हैं। यहां पर झील का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बोट हाउस भी बना हुआ है। माल रोड की नैनी झील के दूसरी तरफ बनी सड़क को ठंडी सड़क कहते हैं। आप चाहे, तो झील का पूरा चक्कर लगा सकते हैं। यहां पर शाम के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। 

भालूगाड़ वॉटरफॉल नैनीताल 
भालूगाड़ वॉटरफॉल नैनीताल में स्थित एक मुख्य स्थान है। यह वाटरफॉल ज्यादा बड़ा नहीं है। इस वाटरफॉल की ऊंचाई 56 फीट है। यहां पर वाटरफॉल का पानी एक बड़े से गहरे तालाब में गिरता है। इस वाटरफॉल में पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। करीब 2 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। 

भालूगाड़ वाटरफॉल चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। वाटरफॉल के पास में, एक कैफे भी बना हुआ है, जहां पर खाने के लिए बहुत सारा सामान मिलता है। आप वाटरफॉल की धाराओं के बीच में बैठकर चाय, कॉफी और स्नेक्स को इंजॉय कर सकते हैं। वाटरफॉल में नहाने का मजा भी ले सकते हैं। भालूगाड़ वॉटरफॉल नैनीताल से करीब 38 किलोमीटर दूर मुक्तेश्वर के पास स्थित है। 

Thank you for reading ❤️😊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ